logo

महिला : घरेलु विवाद से परेशान महिला 3 बच्चों संग तालाब में कूदी, मछुआरों ने देख लिया नहीं तो...

WhatsApp_Image_2022-02-22_at_00_56_242.jpeg

 

 

 

गया:  

बिहार के गया ज़िले से दिल दहलाने देने वाली वारदात सामने आई है। घरेलु विवाद से परेशान विवाहिता 3 बच्चों समेत तालाब में कूद गई। गनीमत थी कि तालाब में छलांग लगाती महिला को मछुआरों ने देख लिया। मछुआरे तुरंत पानी में कूदे और महिला की जान बचा ली। हालांकि, तीन बच्चों में से 2 की डूबने से मौत हो गई। 1 बच्चा लापता है। गोताखोर उसकी तलाश में जुटे हैं। 

मछुआरों ने बचा ली महिला की जान
महिला का बच्चों सहित तालाब में छलांग लगाते देख वहां हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। महिला का नाम रेखा देवी है। महिला का पति संतोष शर्मा काम के सिलसिले में अक्सर बाहर रहता है। घटना की सूचना मिलते ही वो घर पहुंचा। थानाध्यक्ष दिवाकर शर्मा ने बताया कि महिला को बेहोशी की हालत में बाहर निकाला गया। फिलहाल हॉस्पिटल में उसका इलाज चल रहा है। होश में आने के बाद महिला से पूछताछ होगी। इसके बाद ही पुलिस किसी निष्कर्ष पर पहुंचेगी। 

घरेलु विवाद से परेशान थी महिला
महिला डोमिया गांव की रहने वाली है। कहा जा रहा है कि विवाहिता घरेलु विवाद से परेशान थी। घरेलु विवाद की वजह से ही वो बच्चों सहित तालाब में कूद गई थी। गनीमत थी कि महिला को ऐसा करते मछुआरों ने देख लिया था। दुखद है कि बच्चों की जान नहीं बचाई जा सकी।